फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   महिला कैदी ने नस काटने का किया प्रयास

महिला कैदी ने नस काटने का किया प्रयास

Mon, 11 Mar 2019 10:02 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
महिला कैदी ने नस काटने का किया प्रयास
महिला कैदी ने की नस काटने की कोशिश
विज्ञापन

उपचार के बाद फिर से जेल भेज दिया गया
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। केंद्रीय जेल में बंद महिला कैदी ने सोमवार को अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की। जैसे ही जेल कर्मियों को उक्त घटना के बारे में पता चला वह तुरंत महिला कैदी अमनदीप कौर को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला का उपचार कर उसे वापस जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि अमनदीप कौर फरवरी में सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाई गई थी। वहां पर उक्त महिला कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई थी। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने उक्त महिला कैदी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अमनदीप कौर अपने पति समेत लंबे समय से केंद्रीय जेल में दुष्कर्म के मामले में बंद है। फरवरी में उक्त महिला कैदी को जब पुलिस टीम सिविल अस्पताल लेकर आई थी तो आरोपी महिला पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई थी। कुछ दिन पहले जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर फिर से जेल भेजा तो उसने तेजधार हथियार से अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की। महिला डाक्टर सरिता ने बताया कि कैदी की नस के ऊपर जो चमड़ी थी उस पर ही खरोंच आई हुई थी। इतनी ज्यादा खरोंच नहीं आई कि उसकी मौत हो सकें। जेल अधीक्षक सुखविंदर सिंह सहोता से संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed