फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दुकान की आड़ में करता था हेरोइन तस्करी का धंधा

दुकान की आड़ में करता था हेरोइन तस्करी का धंधा

Sun, 10 Feb 2019 10:22 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
दुकान की आड़ में करता था हेरोइन तस्करी का धंधा
गिल रोड पर सुनार की दुकान करता है आरोपी
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद, पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सुनार की दुकान की आड़ में हेरोइन तस्करी का धंधा करने वाले एक आरोपी को एसटीएफ की टीम ने गिल रोड से गिरफ्तार कर लिया है। नशा तस्करी के धंधे में इस्तेमाल की जाने वाली एक्टिवा के साथ-साथ आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में शिमलापुरी थाने में शिमलापुरी मोहल्ला निवासी अमित कुमार (41) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

एसटीएफ लुधियाना रेंज के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गिल रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था। पुलिस को सूचना थी कि आरोपी एक्टिवा पर हेरोइन की खेप लेकर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान एक्टिवा से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी गिल रोड पर सुनार की दुकान चलाता है। काम धंधा कम होने की वजह से उसने आलमगीर के पास रहने वाले एक व्यक्ति से हेरोइन लाकर महानगर में सप्लाई करनी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी तीन अलग-अलग थानों में नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। वह इस समय जमानत पर बाहर आया हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह किस व्यक्ति से हेरोइन लाकर लोगों को सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed