{"_id":"5c1fbfb7bdec2257267115bf","slug":"51545584567-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंकल खेड़ा हत्याकांड : पुलिस द्वारा क्लीन चिट मिलने के बाद घर लौटे पार्षद गुरदीप सिंह नीटू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिंकल खेड़ा हत्याकांड : पुलिस द्वारा क्लीन चिट मिलने के बाद घर लौटे पार्षद गुरदीप सिंह नीटू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिंकल खेड़ा हत्याकांड : क्लीन चिट मिलने के बाद घर लौटे पार्षद नीटू
लगाया आरोप, गंदी राजनीति के तहत मुझे और परिवार को फंसाया गया
सरकार के दबाव में पुलिस ने दी है क्लीन चिट, नीटू को सजा कराकर ही लूंगा दम : मनी खेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। भाजपा समर्थक रिंकल खेड़ा हत्याकांड में पांच महीने की लंबी जांच के बाद पुलिस द्वारा क्लीन चिट मिलने पर कांग्रेसी पार्षद गुरदीप सिंह नीटू शनिवार को घर लौट आए। घर लौटने पर उन्होंने वाहेगुरु का शुकराना किया। इसके बाद पारिवारिक सदस्यों से मिलने के बाद वह अपने दफ्तर में इलाका निवासियों से मिले।
नीटू ने कहा कि उन्हें और उनके पारिवारिक सदस्यों को गंदी राजनीति के चलते फंसाया गया था। वाहेगुरु ने उनकी सुनी और पुलिस द्वारा जांच के बाद उन्हें क्लीन चिट दी गई। रिंकल खेड़ा के भाई मनी खेड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में पुलिस ने अपना काम किया है। वह नीटू को सजा कराकर ही दम लेंगे।
पार्षद नीटू ने बताया कि जिस दिन रिंकल की हत्या हुई उससे पहले मनी खेड़ा दो बार उनके दफ्तर के पास से निकला था और उन्हें मिलकर भी गया था मगर शाम को पता चला कि इस मामले में उनका और बेटे का नाम लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पांच महीने की लंबी जांच के बाद पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दी है। कानून ने अपना काम किया है, उन्होंने कानून के काम में ऐसी कोई बाधा नहीं डाली जिसके साथ कानून अपना काम न कर सके। उन्होंने कहा कि सब लोगों को पता है कि जिस दिन हत्याकांड हुआ उस दिन वह सारा दिन घर पर थे। घर में निर्माण कार्य चल रहा था और मजदूर काम पर लगे थे। पुलिस ने कानून के तहत अपना काम किया है। हत्याकांड के बाद वह पांच महीने तक बेघर रहे। पत्नी डिप्रेशन में चली गई और वह भी डिप्रेशन में रहे।
विज्ञापन
नीटू को सजा करा कर ही दम लूंगा : मनी खेड़ा
वहीं रिंकल खेड़ा के भाई मनी खेड़ा ने बताया कि पार्षद नीटू को पुलिस ने सरकार के दबाव में आकर क्लीन चिट दी है। रिंकल की हत्या की साजिश में पार्षद गुरदीप सिंह नीटू भी शामिल है। उनके पास काफी सबूत हैं। वह हाईकोर्ट में जाएंगे।