फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बाबा अजैब सिंह के तीनों हत्यारे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

बाबा अजैब सिंह के तीनों हत्यारे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

Tue, 11 Dec 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बाबा अजैब सिंह के तीनों हत्यारे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर
बाबा अजैब सिंह के हत्यारोपी 5 दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

पूछताछ के बाद पुलिस एक अन्य को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा। रुपये लालच में बाबा अजैब सिंह की हत्या करने के आरोपियों को अदालत ने पुलिस ने 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जगराओं पुलिस का सीआईए स्टाफ विंग तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रहा है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने पूछताछ के दौरान एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया है। फिलहाल इस बात की कोई अधिकारी पुष्टि करने के लिए तैयार नहीं है। आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि बीती 4 दिसंबर को बाबा अजैब सिंह को गांव जोधा स्थित गुरुद्वारा से इंडिका कार में सवार 5 लोग अपने साथ ले गए थे। शनिवार को उनके सेवादार ने जोधा पुलिस अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने जगराओं गुरुद्वारा नानकसर साहिब के पास से बाबा की इनोवा कार बरामद की और सोमवार को पुलिस ने बरनाला के गांव संघेड़ा स्थित गोशाला में दफन से बाबा का शव बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने बाबा के पुराने सेवादार सहित तीन लोगों को गिकफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने खुलासा किया कि बाबा के पुराने सेवादार भोला सिंह ने एक साजिश के तहत गोली मार हत्या को अंजाम दिया था। तीनों आरोपी जगराओं पुलिस के पास 5 दिन के पुलिस रिमांड पर है। एसएसपी देहात वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया पुलिस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनका 5 दिन का पुलिस रिमांड है। पुलिस हत्या के संबंध में गहराई से पूछताछ कर रही है, इसमें और कौन लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed