{"_id":"5ca4e513bdec222aaf37cbdb","slug":"41554310419-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजुर्ग को खुदकुशी करने से बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाला। हरिगढ़ नहर में छलांग लगाकर सुसाइड करने वाले बुजुर्ग को युवकों ने पगड़ी की मदद से बचाया। बुधवार दोपहर बाद एक बिजली विभाग के सेवामुक्त बुजुर्ग कर्मचारी ने हरीगढ़ नहर में छलांग लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। बुजुर्ग गुरचरन सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी सुनामी पत्ती लौंगोवाल ने बताया कि वह अपने परिवार से दुखी और परेशान है। इसके तहत उसने यह कदम उठाया है। हाईवे पेट्रोलियम के थानेदार सर्बजीत सिंह, हवलदार बंत सिंह व पाल सिंह ने मौके पर बताया कि मनजीत सिंह, गुरनाम सिंह, निर्मल सिंह, सतवीर सिंह ने चीखों की आवाज सुनते ही देखा कि बुजुर्ग नहर में डूब रहा है तो तुरंत ही अपनी पगड़ी खोलकर नहर में छलांग लगा दी। बुजुर्ग को बाहर निकाल लिया गया। बुजुर्ग ने बताया कि उनके पुत्र उनके साथ हर रोज झगड़ा करते हैं। इस कारण उन्होंने यह निर्णय लिया। पुलिस मुलाजिमों नेबुजुर्ग को उनके बेटी-दामाद और पौत्र को बुलाकर परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।