{"_id":"5c62f9c1bdec2273aa6bb61e","slug":"41549990337-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के बाद हुई कहासुनी के बाद दोस्त ने की थी सब्जी विक्रेती की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने के बाद हुई कहासुनी के बाद दोस्त ने की थी सब्जी विक्रेती की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के ध्यानार्थ ( बाराबंकी संस्करण के लिए)
-------------------------
दोस्त ने की थी सब्जी विक्रेता की हत्या
शराब पीने के बाद हुई कहासुनी के बाद राड से हमलाकर मार डाला
पुलिस ने आरोपी को इलाके में ही नाकाबंदी के दौरान किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दरेसी इलाके में फड़ी लगाकर सब्जी बेचने वाले सतपाल सिंह उर्फ घोगा की हत्या साथ में शराब पीने वाले उसके दोस्त ने की थी। शराब पीने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इस पर उसके दोस्त ने कमरे में पड़ी रॉड मार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की पहचान सलेम टाबरी स्थित पैट्रोल पंप पर रहने वाले ब्रजेश कुमार दवेदी के रुप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि पुलिस ने सतपाल के भतीजे संदीप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। संदीप ने बताया था कि उसका चाचा पिछले करीब 25 साल से सब्जी की दुकान चलाता है। उसकी शादी नहीं हुई थी और वह वहीं पर ही रहता था। वह कभी कभी अपने दोस्त ब्रजेश कुमार के पास उसके कमरे में चला जाता था। दस फरवरी की रात को भी वह उसके पास गया था। वहां पर हुई कहासुनी के बाद ब्रजेश ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर इलाके में नाकाबंदी कर दी और आरोपी ब्रजेश कुमार पुलिस को देख फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी के गांव मिर्चिया का रहने वाला है। वह दोनों पिछले काफी समय से दोस्त थे और दोनों इकट्ठे बैठकर शराब पीते थे। दस फरवरी की रात को भी दोनों साथ में शराब पी रहे थे। इसी दौरान हुई कहासुनी के दौरान उसने रॉड मार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस आरोपी को बुधवार अदालत में पेश करेगी।