फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   लड़की वालों को अंधेरे में रख एचआईवी के मरीज युवक के परिजनों ने कर दी शादी

लड़की वालों को अंधेरे में रख एचआईवी के मरीज युवक के परिजनों ने कर दी शादी

Thu, 27 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
लड़की वालों को अंधेरे में रख एचआईवी के मरीज युवक के परिजनों ने कर दी शादी
सभी केंद्र
विज्ञापन


लड़की वालों को बिना बताए एचआईवी पेशेंट से कर दी शादी
आठ महीने पहले हुई थी शादी, शादी के कुछ समय बाद पत्नी को चला पता
पति और ससुर के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज, तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बेटे को एचआईवी जैसी गंभीर बीमारी होने के बावजूद युवक के परिजनों ने उसकी शादी युवती से कर दी। इतना ही नहीं वह पीड़ित युवती को दहेज की मांग को लेकर तंग करने लगे। इस प्रताड़ना को तो महिला ने बर्दाश्त कर लिया। लेकिन, कुछ महीनों बाद जब उसे पता चला कि उसके पति को एचआईवी पॉजिटिव बीमारी है, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। विवाहिता ने तुरंत इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के साथ साथ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
पीड़ित महिला ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह डाबा रोड के फतेह नगर की रहने वाली है। उसकी शादी पटियाला के गांव बाबीपुर के रहने वाले से जनवरी 2018 को हुई थी। शादी में उसके घरवालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक खर्च किया और हर जरूरत का सामान दिया था। लेकिन, कुछ दिनों बाद ही उसका पति दहेज की मांग करने लगा। दहेज न देने की सूरत में आरोपी उसे परेशान करते थे। वह किसी तरह अपना घर बचाती रही। लेकिन, उसके पैरों तले तब जमीन खिसक गई, जब उसे पता चला कि उसके पति को एचआईवी एड्स है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि पति को एड्स होने के बारे में उसके ससुर को भी पता था। लेकिन, उन्होंने धोखे में रख कर उसकी शादी कर दी। जब उसके पिता इस बारे में ससुर और उसके पति से बात करने गए तो उल्टा आरोपी उन्हें डराने धमकाने लगे। फिर उन्होंने शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी। मामले की जांच एसीपी वुमन ने की। जिसके बाद आरोपी पति और ससुर पर मामला दर्ज हुआ। जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि यह मामला अधिकारियों की जांच के बाद दर्ज हुआ है। युवक को एचआईवी है, इस संबंध में मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। उसके अलावा युवक और उसके पिता पर दहेज के लिए परेशान करने और धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed