फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एनआरआई कनेडियन नागरिक भूपिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज

एनआरआई कनेडियन नागरिक भूपिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 24 Sep 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
एनआरआई कनेडियन नागरिक भूपिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज
एनआरआई समेत दो पर धमकी देने का केस
विज्ञापन

सीटू नेता को अपने खिलाफ गवाही न देने के लिए धमकाया
थाना रायकोट में दर्ज दो मामलों गवाह हैं दलजीत कुमार गोरा
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। अपने खिलाफ चल रहे अपराधिक मामलों के गवाही देने की सूरत पर जान से मारने की धमकियां देने वाले रायकोट एनआरआई कनाडा के नागरिक भूपिंदर सिंह ग्रेवाल के खिलाफ थाना सिटी रायकोट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी एनआरआई पर पहले से भी कई केस दज4 है।

थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के सचिव दलजीत कुमार गोरा के बयान पर ग्रीन सिटी एवं न्यू ग्रीन सिटी के मालिक भूपिंदर सिंह ग्रेवाल एवं उसके दोस्त दिनेश वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एनआरआई भूपिंदर सिंह ग्रेवाल के खिलाफ रायकोट में दर्ज दो आपराधिक मामलों में दलजीत कुमार गोरा मुख्य सरकारी गवाह है और 29 अक्तूबर को वह जगरांव की अदालत में गवाही देने के लिए पाबंद है। इसी वजह से बौखलाहट में आकर भूपिंदर सिंह ग्रेवाल ने अपने दोस्त दिनेश वर्मा के फोन से गोरा को गालियां देते गवाही देने की सूरत में जाम से मारने की धमकियां दी है। इ मामले में नामजद किए गए दिनेश वर्मा ने थाना सिटी में पेश होकर सफाई दी है कि वह रविवार रात भूपिंदर सिंह ग्रेवाल एवं राजा ग्रेवाल के साथ लुधियाना गया था। वह बाथरूम गया तो भूपिंदर सिंह ग्रेवाल ने उसके मोबाइल से गोरा को फोन कर दिया, जिसके बारे में उसे बाद में पता चला। उल्लेखनीय है कि भूपिंदर सिंह ग्रेवाल के खिलाफ थाना रायकोट में धक्केशाही से कब्जे करने, तोड़फोड़ करने एवं आपराधिक साजिशें रचने के दो मामले दर्ज है। इसके अलावा कनाडा का नागरिक होते हुए धोखे से भारत में असलहा लाइसेंस बनवाने का मामला दर्ज हो चुका है। इसके अलावा एक अन्य एनआरआई मक्खन सिंह ग्रेवाल के साथ जमीन खरीद फरोखत में लाखो की धोखाधड़ी का मामला जगरांव पुलिस स्टेशन में भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed