{"_id":"5b2fccbd4f1c1b6a4d8b84e2","slug":"41529859261-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस कटर के साथ एटीएम काट चोरों ने पैसे चुराने का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस कटर के साथ एटीएम काट चोरों ने पैसे चुराने का किया प्रयास
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने की एटीएम काटने की कोशिश
सायरन बजने पर पहुंची पुलिस, आरोपी भागे
पीएनबी की मैनेजर की शिकायत पर दर्ज किया गया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। गोनियाना-जीटी रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एक एटीएम में घुसे दो चोरों ने गैस कटर से एटीएम काटकर पैसे चुराने की कोशिश की। जैसे ही उन्होंने एटीएम काटा सायरन बज उठा। आवाज सुनकर एटीएम की तरफ पहुंच रही पुलिस को देख चोर मौके से फरार हो गए। थाना कोतवाली पुलिस ने पीएनबी की मैनेजर दलवीर कौर के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जीटी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में रविवार सुबह करीब दो बजे दो युवक घुस आए। उन्होंने एटीएम को गैस कटर से काटना शुरू कर दिया। जब उक्त युवा गैस कटर से एटीएम काटकर पैसों वाली सेफ को खोलने लगे तो सायरन बज गया। आवाज सुनकर पास ही खडे़ पुलिस वाले जब एटीएम की तरफ जाने लगे तो चोर पुलिस को देखकर भाग गए। चोरी की घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात चोरों को ट्रेस करने की कोशिश शुरू कर दी है। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने बैंक की महिला मैनेजर दलवीर कौर के बयान चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
समाजसेवी बलविंदर सिंह का कहना है कि पुलिस रात के समय बहुत कम गश्त करती है। यह एटीएम तो सायरन बजने के कारण बच गया। यदि पुलिस की रात में गश्त न बढ़ी तो आने वाले दिनों में चोर आसानी से बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।