{"_id":"5b083a184f1c1bab6e8b485f","slug":"41527265816-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर छूटने के बाद फिर से शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमानत पर छूटने के बाद फिर से शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा
Updated Fri, 25 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरोइन समेत महिला तस्कर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। नशा तस्करी के आरोप में दो साल पहले जेल गई महिला ने जमानत पर छूटने के बाद फिर से पुराना धंधा शुरू कर दिया। आरोपी को एंटी नारकोटिक्स सेल ने गांव फतेहपुर गुज्जरां में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना सलेम टाबरी में गांव तलवंडी कलां की रहने वाली मंजीत कौर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस ने वीरवार को गांव फतेहपुर के पास नाकाबंदी कर रखी थी। आरोपी महिला वहां से गुजर रही थी। पुलिस को देख वह घबरा गई। पुलिस ने आरोपी महिला को रोककर तलाशी ली। इस पर उससे सौ ग्रामी हेरोइन बरामद हुई। आरोपी महिला पहले भी नशा तस्करी के आरोप में जेल जा चुकी है। वह जमानत पर बाहर आकर फिर से नशा तस्करी के धंधे में लग गई। आरोपी अमृतसर इलाके से एक व्यक्ति से नशीला पाउडर लाकर सप्लाई करती थी। उसका पति और बच्चे मजदूरी करते है, जबकि आरोपी महिला शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के लिए नशा तस्करी करने लग गई।