फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जेल से फरार आरोपियों का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग, टीमें जांच में जुटी

जेल से फरार आरोपियों का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग, टीमें जांच में जुटी

Wed, 16 May 2018 09:32 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
जेल से फरार आरोपियों का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग, टीमें जांच में जुटी
कहां गुम हो गए जेल से भागे दो भाई
विज्ञापन

दो दिन पहले फरार हुए थे, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाएड ने दोबारा की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जेल की दीवार फांद कर फरार हुए आरोपी हरविंजर सिंह और उसके भाई जसबीर सिंह का दो दिन बीतने के बाद भी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस की टीमें दोनों को ढूंढने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। आरोपी न तो अभी तक अपने घर पहुंचे है और न ही किसी रिश्तेदार के घर गए है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार छापामारी करने में जुटी हुई है। आरोपियों को ढूंढने और इस मामले में जांच करने के लिए अलग अलग टीमें तैयार की गई है।
बुधवार को सेंट्रल जेल में फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाएड की टीम पहुंची। उन्होंने जिस बैरक में आरोपी बंद थे वहां से लेकर जहां जहां आरोपियों के जाने की आशंका थी वहां वहां पर जांच की। उसके अलावा पुलिस की टीम ने उस दीवार को भी चेक किया जहां से उनके फरार होने की आशंका थी। एडीसीपी 4 राजवीर सिंह ने बताया कि अभी आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं है और जिन जिन जगहों पर आरोपियों के जाने की आशंका थी वहां पर पुलिस पार्टियों ने छापामारी की है, लेकिन आरोपी कहीं नहीं मिले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच में किसी मुलाजिम की कोई भूमिका तो सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस फिर भी जांच कर रही है। उन्होंने कहां कि ड्रोन कैमरे से भी जांच की गई है। उन्होंने कहा कि जेल में डाले गए सीवरेज का नक्शा मंगवाया गया था, लेकिन सीवरेज में गया कोई भी नहीं। जेल में डाले गए सीवरेज के रास्ते से बाहर निकलना आसान नहीं है। सीवरेज की गैस चढ़ने से हालत खराब हो सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें लगातार जांच में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से पुलिस ने पूरी जेल में किया सर्च
अभी तक की जांच में आरोपियों का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस का दावा है कि आरोपी किसी रस्सी या पिर किसी की मदद से फरार नहीं हुए है। जिस दीवार को फांद कर आरोपियों के फरार होने की आशंका है उस पर रस्सी के कोई निशान नहीं है। दीवार से सीसीटीवी कैमरे की तार गुजर रही है। इससे आशंका यह जताई जा रही है कि आरोपी उसी तार के सहारे बाहर निकलने में सफल हुए है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को फिर से जांचा, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को पुलिस की एक टीम ने ड्रोन कैमरे के जरिये जेल की अंदर और दीवारों के साथ-साथ रास्तों पर भी चेकिंग की, लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed