फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जमीनी विवाद

जमीनी विवाद

Sun, 15 Oct 2017 10:20 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद
पंचायती जमीन पर भिड़े दो गुट, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

गांव शाहपुर कलां में रविवार सुबह हुई खूनी झड़प
12 घायल, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम (संगरूर)।
पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर नजदीकी गांव शाहपुर कलां में रविवार सुबह दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए। सभी को सुनाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान तेजा सिंह (62) निवासी गांव शाहपुर कलां के रूप में हुई है।
तेजा सिंह के बेटे रणबीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे वह अपने प्लाट में गए थे जो पंचायत ने दलितों को दिए हैं। इसी दौरान मग्घर सिंह छावनी के निहंगों की तरफ से उन पर हमला बोल दिया। इसमें उनके पक्ष के 12 लोग घायल हो गए। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं इस झड़प में उसके पिता तेजा सिंह की मौत हो गई। घायलों में राज सिंह, भोला सिंह, रजनी, निंदर खां, जागर सिंह, मेला सिंह, गुरमेल सिंह, सिंदर खान और लाल सिंह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सरपंच जसपाल कौर के पति गुरदेव सिंह और पंचायत सदस्यों ने बताया कि इस पंचायती जमीन से दो साल पहले निहंगों का कब्जा छुड़वाया गया था। पूरी कानूनी प्रक्रिया के मुताबिक प्रस्ताव पारित करवाकर दलित परिवारों को दो-दो मरले के प्लाट दिए गए थे लेकिन शनिवार को निहंग फिर आकर जमीन पर कब्जा करके बैठ गए। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को भी सूचित कर दिया था लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद निहंगों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। उन्होंने रोष जताया कि यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो यह विवाद नहीं होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


--कोट--
इस मामले को पुलिस पूरी गंभीरता से ले रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करके बनती कार्रवाई की जाएगी।
विलियम जेजी, डीएसपी, सुनाम


फोटो:15एसजीआरपी01 तेजा सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed