फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दरिंदगी : खिलाने के बहाने किशोर ने दो सगी बहनों के साथ किया दुराचार

दरिंदगी : खिलाने के बहाने किशोर ने दो सगी बहनों के साथ किया दुराचार

Mon, 10 Jul 2017 10:32 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
दरिंदगी : खिलाने के बहाने किशोर ने दो सगी बहनों के साथ किया दुराचार
किशोर ने दो नाबालिग बहनों से किया दुराचार
विज्ञापन

लुधियाना। बस्ती जोधेवाल स्थित विशाल नगर इलाके में 15 वर्ष के किशोर ने 7 और 6 वर्ष की दो सगी बहनों के साथ दुराचार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। डरी सहमी हुई बड़ी बहन ने तो अपनी मां को कुछ बताया नहीं, लेकिन छोटी ने सारी बात अपनी मां को बता दी। घटना शुक्रवार को हुई। बाहर गया बच्चियों का पिता रविवार को घर पहुंचा और थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस को सूचना दी। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में पिता ने बताया कि वह फड़ी लगाता है और पत्नी व दो बेटियों 6 और 7 वर्ष के साथ आरोपी के घर किराये पर रहता है। शुक्रवार को वह शहर से बाहर किसी निजी के सिलसिले में चला गया था। इस दौरान आरोपी उसकी बड़ी बेटी को खेलने के बहाने अपने घर ले गया। वहां कोई नहीं था। आरोपी ने बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे भेज दिया और जाते समय उससे कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देगा। डरी सहमी बच्ची किसी को कुछ बता न सकी।
विज्ञापन

कुछ समय बाद आरोपी ने उसकी छोटी बेटी को बुलाया और उसके साथ दुराचार किया और उसे भी जान से मारने की धमकी दी। छोटी बेटी ने घर आकर मां को सारी बात बता दी। यह सब सुनते ही मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई और उसने तुरंत अपने पति को फोन कर सारी बात बताई। पिता ने उसे शांत रहने व उसके आने का इंतजार करने के लिए कहा। रविवार की शाम को पिता घर आया तो उसनेबेटियों को ले जाकर थाने में शिकायत दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना बस्ती जोधेवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बहनों का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed