फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   होजरी व्यापारी को धमकियां दे मांग रहे थे फिरौती, हुए गिरफ्तार

होजरी व्यापारी को धमकियां दे मांग रहे थे फिरौती, हुए गिरफ्तार

Fri, 16 Jun 2017 09:15 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
होजरी व्यापारी को धमकियां दे मांग रहे थे फिरौती, हुए गिरफ्तार
होजरी व्यापारी से फिरौती मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

डराने के लिए आरोपियों ने व्यापारी पर चलाई दी गोली
पहले दस, गोली चलाने के बाद मांग रहे थे 15 लाख की फिरौती
आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
हथियार दिखाकर व्यापारी को धमकियां देकर फिरौती मांगने के दो आरोपियों को जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को राहों रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 32 बोर की दो पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस और 8 खोल के अलावा एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने राहों रोड स्थित कृष्णा कालोनी निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी और सुंदर नगर निवासी सवराज सिंह उर्फ सुमित के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके ने कहा कि संजीव कुमार चोपड़ा की होजरी फैक्टरी है। 13 जून को आरोपियों ने संजीव चोपड़ा को धमकी दी कि वह दस लाख रुपये की फिरौती दे नहीं तो उसे व उसके बेटे को मार दिया जाएगा। संजीव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। 14 जून को संजीव चोपड़ा घर के बाहर खड़े थे तो आरोपियों ने उस पर गोली चला दी। गोली उनकी छत पर जा लगी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फिर पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

खाली थे तो बना ली फिरौती मांगने की प्लानिंग
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी स्वराज सिंह अपने ही भाई की बस में बतौर कंडक्टर काम करता था। फिर उसने काम छोड़ दिया था। जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा एक निजी कंपनी में काम करता था। उसने भी काम छोड़ दिया था। दोनों ने प्लानिंग बनाई कि हथियार खरीद कर लाते हैं और बड़े लोगों को डरा कर फिरौती मांगेंगे। इसके बाद आरोपियों की मुलाकात राजा नाम के युवक से हुई। उसी ने दोनों को बिहार के मंगेर इलाके से नाजायज हथियार मिलने का पता दिया। आरोपी वहां गए और एक 32 बोर की पिस्तौल लेकर आए। कुछ समय बाद आरोपियों ने दूसरी पिस्तौल लाने की बात की। वह फिर बिहार गए और वहां से पिस्तौल और कारतूस खरीद कर लाए। इसके बाद आरोपी स्वराज ने जस्सा को बताया कि उसके इलाके में संजीव चोपड़ा रहता है जिसके पास काफी पैसे हैं। आरोपियों ने एक सिम लिया और फेसबुक आईडी से संजीव चोपड़ा का नंबर लेकर उसे 13 जून को फोन कर दस लाख रुपये की फिरौती मांगी। 14 को आरोपियों ने उस पर गोली चलाई और उसे डराया कि अब उसे 15 लाख रुपये फिरौती देनी पड़ेगी। इसके बाद संजीव ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। आरोपी राहों रोड पर फिरौती लेने के लिए इंतजार कर रहे थे तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed