फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   40 kg of fake ghee seized in Ludhiana accused was preparing it at home

Ludhiana: 40 किलो नकली देसी घी... घर पर तैयार कर रहा था व्यक्ति, दो साल से आरोपी को ढूंढ रही थी पुलिस

Mon, 06 Oct 2025 03:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 06 Oct 2025 03:14 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में नकली पनीर के बाद नकली देसी घी पकड़ा है। आरोपी व्यक्ति घर पर ही नकली देसी घी तैयार कर रहा था और मार्केट में सप्लाई कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपी के घर पर छापामारी कर उसे पकड़ा है।  

विज्ञापन
40 kg of fake ghee seized in Ludhiana accused was preparing it at home
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नकली देसी घी पकड़ा है। सूखे दूध के साथ रिफाइंड ऑयल से तैयार कर किया जा रहा देसी घी मार्केट में भी बेचा जा रहा था। आरोपी व्यक्ति को सेहत विभाग की टीम ने काबू किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी को दो साल पहले अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था और पुलिस से बच वह घर पर ही रह रहा था और वहीं से इस काले कारोबार को अंजाम दे रहा था। सेहत विभाग की टीम ने श्याम नगर स्थित व्यक्ति के घर छापामारी कर ड्रम में स्टोर किए गए 40 किलो नकदी देसी घी बरामद किया है। सेहत विभाग की टीम इस मामले में जांच करने में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्याम नगर इलाके में रहने वाला एक व्यक्ति घर पर ही सूखे दूध के पाऊडर और क्रीम में रिफाइंड ऑयल मिला कर नकली देसी घी तैयार कर रहा था। आरोपी त्योहारों के सीजन में मार्केट में इसे महंगे भाव में सप्लाई कर रहा था। सेहत विभाग की टीम को पता चला कि व्यक्ति के घर पर वर्ष 2020 में भी छापामारी कर नकली घी बरामद किया गया था और आरोपी अब 2023 से अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित है। वह किसी न किसी तरीके छिप कर घी सप्लाई करता है। 
विज्ञापन


सेहत विभाग की टीम ने सूचना मिलने के बाद आरोपी के घर छापामारी की और वहां से घी बरामद किया। सेहत विभाग की टीम ने आरोपी को काबू कर इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है। सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर ने कहा कि लोगों के घरों में भी छापामारी की जाएगी। ये नकली देसी घी सूखे दूध और रिफाइंड आदि की मदद से बनाया जा रहा था। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि खाने-पीने का सामान जहां भी मिलावटी दिखे तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed