{"_id":"5ca8db68bdec222aaf37cea8","slug":"31554570088-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुक्की की सप्लाई देने जा रहा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भुक्की की सप्लाई देने जा रहा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
23 किलो भुक्की समेत तस्कर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कार में भुक्की की खेप लेकर आ रहे एक आरोपी को डिविजन नंबर एक की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ में लगी है।
एएसआई धमिंदर सिंह के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि लुधियाना के मोहल्ला बेगोआना निवासी तजिंदर सिंह नशा तस्करी करता है। इस समय वह जालंधर बाईपास से जगराओं ब्रिज की तरफ भुक्की लेकर आ रहा है। रास्ते में पुलिस ने नाकाबंदी कर कार को जांच के लिए रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें 23 किलो छह सौ ग्राम भुक्की बरामद की गई। पुलिस ने कार चालक तजिंदर सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।