{"_id":"5c7ea78dbdec22144f416182","slug":"31551804301-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रथयात्रा में आए व्यक्ति का मोबाइल फोन चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रथयात्रा में आए व्यक्ति का मोबाइल फोन चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। शिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली गई भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा में चोरों ने कई लोगों की जेबों से सामान चोरी कर लिया। चोरों ने सिविल लाइन स्थित कृष्णा नगर के रहने वाले अनिल जैन की जेब से मोबाइल चोरी कर लिया। थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने अनिल जैन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अनिल जैन की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक तीन मार्च को कॉलेज रोड की तरफ से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में भगवान भोलेनाथ की रथयात्रा निकल रही थी। उनके साथियों ने घुमारमंडी चौक में पंडाल लगाया हुआ था। वह पंडाल में बैठा हुआ था। जब शोभायात्रा पंडाल के पास पहुंची तो वह रथ पर विराजमान भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने लगा। इसी दौरान किसी ने मौका देख उसका मोबाइल चोरी कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। जल्द ही मामला हल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।