फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पार्किंग में खड़ा बाइक चोरी, पार्किंग कांट्रेक्टर पर मामला दर्ज

पार्किंग में खड़ा बाइक चोरी, पार्किंग कांट्रेक्टर पर मामला दर्ज

Mon, 13 Aug 2018 10:04 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग में खड़ा बाइक चोरी, पार्किंग कांट्रेक्टर पर मामला दर्ज
पार्किंग से बाइक चोरी, ठेकेदार पर मामला दर्ज
विज्ञापन

लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित ओमैक्स प्लाजा के बाहर पार्किंग से वाहन चोर गिरोह के सदस्यों ने एक बाइक चोरी कर ली। थाना डिविजन आठ की पुलिस ने गांव सत्तोवाल के प्रिंस नवदीप सिंह की शिकायत पर पार्किंग ठेकेदार सचिन शर्मा के खिलाफ अमानत में खयानत करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में प्रिंस ने बताया उसने अपनी बाइक ओमेक्स प्लाजा के बाहर पार्किंग में खड़ा की थी। उसने पार्किंग वाले से पर्ची ली और चला गया। कुछ समय बाद वह बाइक लेने आया तो उसका बाइक गायब थी। प्रिंस ने आरोप लगाया कि पार्किंग वालों ने या तो उसकी बाइक गायब की है या फिर उनकी लाहपरवाही की वजह से बाइक चोरी हो गई है। जांच अधिकारी कांस्टेबल सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed