फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ससुराल वालों से चल रहा था विवाद, विवाहिता को बीच रास्ते रोक पीटा

ससुराल वालों से चल रहा था विवाद, विवाहिता को बीच रास्ते रोक पीटा

Tue, 31 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
ससुराल वालों से चल रहा था विवाद, विवाहिता को बीच रास्ते रोक  पीटा
ससुराल वालों से बीच रास्ते बहू को पीटा
विज्ञापन

पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ससुराल वालों से चल रहे विवाद के चलते सुनवाई के बाद थाने से घर जा रही विवाहिता को ससुराल वालों ने रास्ते में उसे रोक लिया। उन्होंने उसे पीटा और बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपी विवाहिता को धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन सात की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रचना की शिकायत पर उसके पति अंकित खरबंदा, सास कोमल खरबंदा, ससुर प्रितपाल खरबंदा, ननंद रोजन खरबंदा, देवर सक्षम खरबंदा, मामा ससुर सतपाल अरोड़ा और तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

रजना ने पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि उसका मायका सुंदर नगर इलाके में है। उसका ससुराल चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में है। रचना के मुताबिक उसकी शादी करीब छह महीने पहले अंकित खरबंदा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति व ससुराल के लोग उसको परेशान करने लगे। कुछ समय पहले रचना के पति व ससुराल के लोगों ने उसको बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया। इसके बाद रचना सुंदर नगर स्थित अपने मायके परिवार आ गई। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मामले की जांच कर रहे थाना डिवीजन 7 के एएसआई रोशन सिंह ने बताया कि 6 जुलाई को उक्त शिकायत के संबंध में दोनों पक्षों को थाने बुलाया हुआ था। सुनवाई के बाद रचना वापस जा रही थी कि उक्त आरोपियों ने उसको एमआईजी कट के पास घेर लिया और बुरी तरह से पीटा। मारपीट के बाद रचना ने अपना सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाकर शिकायत थाना डिवीजन सात की पुलिस को दी थी। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed