{"_id":"5b141b694f1c1bb26e8b612d","slug":"31528044393-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक सूट लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सात सूट हुए बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक सूट लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सात सूट हुए बरामद
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक सूट लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। तरनतान की एक महिला से हथियार के बल पर ट्रैक सूट लूटने वाले दो आरोपियों को थाना दरेसी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात ट्रैक सूट बरामद किए है। पुलिस ने सरूप नगर के रहने वाले आकाशदीप सिंह उर्फ सूरज व बाबा नामदेव कालोनी निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ अमन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार तरनतारन की रहने वाली राजविंदर कौर 31 मई को दरेसी इलाके में सूट बेचने के लिए आई थी। बाइक सवार दोनों अरोपी उससे ट्रैक सूट लूट कर फरार हो गए। राजविंदर ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। आरोपी शनिवार को ट्रैक सूट दरेसी इलाके में बेचने के लिए आए तो पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात ट्रैक सूट बरामद किए पुलिस ने आरोपियों को रविवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।