फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मामूली विवाद के बाद भाई ने की भाई की हत्या

मामूली विवाद के बाद भाई ने की भाई की हत्या

Thu, 21 Sep 2017 09:43 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद के बाद भाई ने की भाई की हत्या
पंखा लगाने पर विवाद में बड़े भाई की हत्या
विज्ञापन

हलवारा गांव में बुधवार देर रात की वारदात
शराब के नशे में भाई के सिर पर मारा लकड़ी का बल्ला
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)।
एक पुराने पंखे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई के सिर पर लकड़ी से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना हलवारा गांव में बुधवार देर रात घटी। थाना सुधार पुलिस ने आरोपी दलबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर वारदात में इस्तेमाल की गई लकड़ी को बरामद कर लिया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद पुलिस ने मृतक दर्शन सिंह (40) का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार दर्शन सिंह तीन भाईयों में से सबसे बड़ा था और कुंवारा था। पुलिस को दिए बयान में बलबीर सिंह ने कहा कि उसके दोनों भाई शराब पीने के आदी थे। शनिवार रात को भी दोनों ने काफी शराब पी रखी थी। दलबीर सिंह घर के आंगन में टेबल फैन लगाकर सो रहा था, जबकि उनकी 70 वर्षीय मां गुरमेल कौर कमरे में बिना पंखे के सो रही थी। उनका बड़ा भाई दर्शन सिंह पंखा उठाकर कमरे के अंदर ले गया और अपनी मां गुरमेल कौर के पास ही सो गया। रात को दलबीर की आंख खुली तो वह पंखा वहां न पाकर गुस्सा हो गया। वह पंखा लेने कमरे में गया। इसी बात पर दलबीर और दर्शन में लड़ाई शुरू हो गई। इसी दौरान छीनाझपटी में पंखा गिरकर टूट गया। इसके बाद गुस्सा हुए दलबीर ने घर में पड़ा लकड़ी का बल्ला उठाया और अपने बड़े भाई दर्शन सिंह के सिर पर वार कर दिया। सिर पर वार से दर्शन नीचे गिर गया और उसका माथा सीमेंट से बनी सीढ़ियों से जा टकराया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरमेल कौर के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। दलबीर लकड़ी के बल्ले के साथ यह चिल्लाता हुआ फरार हो गया कि मैंने ही दर्शन को मार दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना सुधार के प्रभारी रंजीत सिंह ने दर्शन के शव को सुधार सिविल अस्पताल पहुंचाया। दर्शन सिंह के शव का पोस्टमार्टम करने वाले सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि उसकी मौत सिर में लगी चोट के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि वार इतनी जोर से किया गया कि सिर ही हड्डी के कई टुकड़े हो गए। थाना सुधार के प्रभारी रंजीत सिंह ने कहा कि बड़े भाई दर्शन की हत्या करने के बाद आरोपी दलबीर सिंह मौके से फरार हो गया था। उसे सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

‘शराब ने मेरा घर उजाड़ दिया’
वहीं मृतक दर्शन की बूढ़ी मां बार बार कह रही थी कि शराब ने उसका घर बर्बाद कर दिया। एक बेटा दुनिया से चला गया तो दूसरे की जिंदगी सलाखों के पीछे कटेगी। बलवीर सिंह के दो छोटे बच्चे अपनी दादी गुरमेल कौर के आंसू पोंछते हुए उसे ढांढस बंधा रहे थे। तीनों भाईयों में से आरोपी सबसे छोटा है और कुंवारा है। तीनों भाइयों में से केवल बलबीर की ही शादी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed