{"_id":"594013084f1c1ba30a8b45d9","slug":"31497371400-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करियाना व्यापारी की कोठी में डकैती में अमीर सरगना साथियों सहित गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करियाना व्यापारी की कोठी में डकैती में अमीर सरगना साथियों सहित गिरफ्तार
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकैती डालने के आरोप में 4 काबू
करियाना व्यापारी की कोठी में बहनों को बंधक बना कर की थी वारदात
डकैती की लाख रकम और खरीदे महंगे मोबाइल फोन
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। आठ दिन पहले आलीशान कोठी में मासूम बहनों को बंधक बना कर डकैती डालने वाले गिरोह का सरगना तीन साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरोह सदस्यों से डकैती की रकम से खरीदे महंगे मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल दोनों मोटरसाइकिल बरामद कर लिए।
एसएसपी सुरजीत सिंह ने मंगलवार को बताया कि बीती पांच जून को कच्चा मलक रोड के रहने वाले जतिंदर बेरी की कोठी में दाखिल होकर उनकी बेटियों महक और हिमानी को बंधक बनाकर बीस लाख रुपये का डाका मारा था। इस डाके में छह लोग शामिल थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए उनकी अगवाई में पांच सदस्य टीम बनी थी। इस टीम ने सात दिन की जद्दोजहद के बाद गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह के सरगना मनिंदरदीप सिंह उर्फ लवली को उसके तीन साथियों सहित मनी सिंह, वरिंदर सिंह, सुक्खा सिंह उर्फ गोरा को काबू करने के साथ साथ उन्होंने डाके की चार लाख की रकम, दो महंगे मोबाइल भी बरामद किए। बाकी दो साथियों को भी जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया।
एसएसपी के अनुसार जगरांव पुलिस की तरफ से डकैती मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी नशे के आदी और चिट्टा पीने के शौकीन हैं। पैसों की तंगी में डकैती मारने की योजना बना बैठे। चारों के फरार दो साथी भी नशे के ही आदी है। जगरांव पुलिस गिरफ्तार किए गए सरगना मनिंदरदीप सिंह उर्फ लवली अच्छे घर का रहने वाला है। मनिंदर का परिवार बीस किल्ले जमीन की खेती करता है।