{"_id":"5ca4e51cbdec2214074c0490","slug":"21554310428-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों से तंग आ विवाहिता ने की आत्महत्या, ससुरालियों पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल वालों से तंग आ विवाहिता ने की आत्महत्या, ससुरालियों पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल वालों से परेशान विवाहिता ने जहर निगला
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कूमकलां के गांव गद्दोवाल में तीन महीने पहले शादी करके घर आई बहू ने आत्महत्या कर ली। जब युवती के परिजनों को पता चला तो उन्होंने आरोप लगाया कि युवती ने आत्महत्या नहीं की बल्कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या की है। सूचना पर थाना कूमकलां की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद मृतक जसवीर कौर (23) का शव पोस्टमार्टम कराकर वारिसों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब के गांव ठीकरीवाल खुमानो निवासी मृतक जसवीर कौर के पिता शमशेर सिंह की शिकायत पर उसके पति जसवीर सिंह, ससुर तरलोक सिंह, सास बलजीत कौर और देवर गुरप्रीत सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। थाना कूमकलां के एसएचओ सब इंस्पेक्टर दविंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।