फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी

युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी

Tue, 26 Mar 2019 10:36 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी
युवक ने फंदा लगाया, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। मॉडल टाउन एरिया में रहने वाले एक युवक ने मंगलवार दोपहर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची थाना कैंट पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान अमनदीप सिंह के तौर पर हुई है।
समाजसेवी संस्था के सदस्य संदीप कुमार ने बताया कि अमनदीप सिंह कैपसन कंपनी के शोरूम में काम करता था। तीन साल पहले उसका धोबीआणा बस्ती की रहने वाली से युवती से प्रेमविवाह हुआ था। 25 मार्च को अमनदीप सिंह की शादी की सालगिरह थी। कुछ समय घर पर रुकने के बाद वह अपने मायके धोबीआणा बस्ती चली गई थी। मंगलवार को जब उसकी पत्नी घर पहुंची तो देखा कि अमनदीप का शव फंदे से लटक रहा है। इसके बाद उसने तुरंत सहारा जनसेवा और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

थाना कैंट प्रभारी इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह का कहना है कि खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने युवक के माता-पिता को सूचित कर दिया है। अमनदीप अपनी पत्नी के साथ मॉडल टाउन में रह रहा था। उसके माता-पिता तलवंडी साबो के रहने वाले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed