{"_id":"5a2eb5014f1c1bbd208b6094","slug":"21513010433-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा शोरुम के ताले तोड़ लाखों रुपये का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा शोरुम के ताले तोड़ लाखों रुपये का सामान चोरी
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी पर किया स्प्रे, डीवीआर भी साथ ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
मॉडल टाउन में चोर गिरोह के सदस्यों ने पंजाब पुलिस के एसपी के घर से चंद कदम दूर एक कपड़ा शोरूम को निशाना बनाया। चोरों ने शोरूम से कपड़े और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। घटना का पता चलने पर शोरूम मालिक ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शोरूम मेंलगे सीसीटीवी चेक किए लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। चोरों ने कैमरों पर स्प्रे किया था और जाते हुए डीवीआर भी ले गए। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉयड और थाना माडल टाऊन की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन में रहने वाले जसपाल सिंह ने बताया कि त्रिकोणा पार्क के पास उनका कलर्स एंड टोन्स नाम से कपड़े का शोरूम है। रविवार रात वह शोरूम बंद करके चले गए। सोमवार सुबह जब वह शोरूम पहुंचे तो सारा सामान बिखरा हुआ था। छत से आए चोर उनके शोरूम से लाखों का सामान चुरा ले गए। जसपाल सिंह के मुताबिक जब उन्होंने छत पर जाकर देखा तो गेट टूटा हुआ था।
जसपाल के मुताबिक शोरूम से चंद कदम दूर एसपी की कोठी है और वहां पर हमेशा गार्ड बाहर रहते है, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं चला। जांच अधिकारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों का पता चल जाएगा।