{"_id":"59d2696e4f1c1b65548b5563","slug":"21506961774-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐशो आराम की जिंदगी जीने के लिए करते थे लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऐशो आराम की जिंदगी जीने के लिए करते थे लूटपाट
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश के लिए करते थे लूट, 3 काबू
आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को सीआईए वन की पुलिस ने हैबोवाल इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस नेआरोपियों के कब्जे से अलग अलग कंपनियों के पांच मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी कपिल पार्क निवासी संजय, प्रताप सिंह वाला स्थित मोहल्ला मयूर विहार निवासी अरविंद व हैबोवाल के गोपाल नगर के अजय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
जांच अधिकारी हरमेश लाल ने बताया पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करते है और इलाके में वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। आरोपियों को पुलिस ने इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी लूटे हुए मोबाइल फोन को सस्ते भाव में बेच कर ऐशोआराम की जिंदगी जीने में गुजार देते थे। पुलिस आरोपियों के पिछले रिकार्ड का भी पता लगाने में जुटी हुई है। उधर, पुलिस ने बस्ती जोधेवाल कैलाश नगर चौक इलाके में नाकाबंदी के दौरान दीप विहार के रहने वाले मनी और गगनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके पास दस मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी लूटे हुए फोन सस्ते भाव में बेचने के लिए जा रहे है। इस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फोन बरामद किए गए।