{"_id":"5c6c2d00bdec224c807187ca","slug":"201550593280-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में नाच रहे युवक के लगा छरा, अस्पताल में उपचाराधीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में नाच रहे युवक के लगा छरा, अस्पताल में उपचाराधीन
विज्ञापन
शादी में फायरिंग होने पर युवक घायल
पीड़ित ने नहीं की शिकायत, फिर भी पुलिस कर रही मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जनता नगर स्थित एक शादी समारोह में गए युवक के संदिग्ध हालात में गोली का छर्रा लगने से घायल हो गया। दो दिन पहले घायल हुआ युवक डीएमसी अस्पताल में दाखिल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस अस्पताल पहुंची तो युवक ने कोई कार्रवाई करवाने से मना कर दिया। पुलिस का कहना है कि फिर भी अपने तौर पर काम किया जा रहा है।
अस्पताल में दाखिल घायल युवक की पहचान शिमलापुरी निवासी हरविंदर सिंह के रुप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक हरविंदर किसी कांग्रेसी नेता का बेटा है। थाना शिमलापुरी के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को डीएमसी अस्पताल से सूचना मिली थी। इसके बाद जांच के लिए टीम अस्पताल पहुंची। वहां हरविंदर सिंह ने बताया कि वह जनता नगर एक शादी समारोह में गया था। वहां नाचते समय उसके पेट पर दर्द हुआ तो देखा खून निकल रहा था। वह अस्पताल में पहुंचे तो पता चला कि किसी गोली का छर्रा उसे लगा है। एसएचओ दविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक ने कार्रवाई करवाने से मना कर दिया है। फिर भी पुलिस अपने तौर पर पता लगाने में जुटी है कि शादी समारोह में गोली किसने और कौन से हथियार से चलाई है।