{"_id":"5bafaf4c867a553da22cd824","slug":"201538240332-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज के छात्र पर हमला कर लूटी स्कार्पियों कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज के छात्र पर हमला कर लूटी स्कार्पियों कार
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
छात्र पर हमला कर लूटी स्कार्पियो
दोस्तों को लेने के लिए गर्वनमेंट कॉलेज के बाहर खड़ा था
पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गर्वनमेंट कॉलेज के बाहर अपने दोस्तों को लेने के लिए खड़े कार सवार एक छात्र पर पांच हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे मारपीट करउसकी स्कार्पियो कार लूट ली और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने गांव गौंसगढ़ के रहने वाले वरिंदर सिंह की शिकायत पर टैगोर नगर निवासी जन्नत शर्मा, साहिल शर्मा, भूरी वाला निवासी मुन्ना और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस के पास दर्ज करवाई गई शिकायत के मुताबिक वरिंदर सिंह खालसा कॉलेज में पढ़ाई करता है। वह अपनी स्कार्पियो कारसे कॉलेज आता जाता है। शुक्रवार की दोपहर को वह कॉलेज खत्म करने के बाद अपनी कार में सवार होकर घर जाने लगा था। रास्ते में गर्वनमेंट कॉलेज पढ़ाई करने वाले अपने दोस्तों को लेने के लिए रुक गया।
इसी दौरान आरोपी स्विफ्ट कार में सवार होकर आए और आते ही उस पर हमला कर दिया। वह अपनी जान बचाने के लिए कॉलेज की तरफ भागा तो आरोपियों ने उसकी गाड़ी लूट ली। वह अपने दोस्त का बाइक लेकर आरोपियों के पीछे गया तो आरोपियों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया और उसकी गाड़ी लूट कर फरार हो गए। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ने बताया कि आरोपी फरार है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।