{"_id":"5b8573e442c792466049b31e","slug":"201535472612-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली पुलिस मुलाजिम बन छीनते थे मोटरसाइकिल, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाली पुलिस मुलाजिम बन छीनते थे मोटरसाइकिल, दो गिरफ्तार
Updated Tue, 28 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुलाजिम बन करते थे लूटपाट, दो गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के दस मोबाइल फोन बरामद
वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली एक्टिवा और लूट की दो बाइक भी मिलीं
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पुलिस मुलाजिम बन राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लूट के दस मोबाइल फोन, दो बाइक और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली दो एक्टिवा बरामद की है।
पुलिस ने आरोपी न्यू करतार नगर निवासी तरुण कुमार उर्फ तन्नू और न्यू लक्ष्मी पुरी निवासी पंकज कुमार उर्फ पंकू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एडीसीपी 1 गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहे थे। पुलिस पार्टी को देख आरोपी घबरा गए और पीछे मुड़ने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर दोनों को काबू कर लिया। जांच में पता चला कि उक्त बाइक लूटा हुआ है। दोनों कुछ दिन पहले पुलिस मुलाजिम बन कर एक युवक से कागजात चेक कराने के नाम पर छीन कर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों से से दस मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के बरामद किए है। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी सुनसान जगह पर प्रवासी मजदूरों से मोबाइल फोन छीनते और फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है कि उनके साथ गिरोह में कितने लोग शामिल है और वह लूटे हुए मोबाइल किस व्यक्ति को बेचते थे।