फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   प्लाट के जाली कागजाद दिखा बैंक से लिया लोन नहीं दिया वापिस

प्लाट के जाली कागजाद दिखा बैंक से लिया लोन नहीं दिया वापिस

Sun, 26 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
प्लाट के जाली कागजाद दिखा बैंक से लिया लोन नहीं दिया वापिस
प्लाट के जाली कागजाद दिखा बैंक से लिया लोन नहीं किया वापस
विज्ञापन

पुलिस ने दंपति के खिलाफ किया धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज
आरोपियों की तलाश में छापामारी करने में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जाली प्लाट के कागजात दिखा कर बैंक से 11 लाख रुपये लोन लेकर एक व्यक्ति ने लोन की किस्तें बैंक को नहीं दी। जब बैंक वालों ने उससे संपर्क किया तो आरोपी ने साफ तौर पर पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद बैंक अधिकारियों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। पुलिस ने फिरोज गांधी मार्केट स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स के चीफ मैनेजर विजय कुमार की शिकायत पर डाबा रोड निवासी मोहिंदर सिंह और उसकी पत्नी मंजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

बैंक के चीफ मैनेजर द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी ने बैंक को एक प्लाट दिखाया और उक्त प्लाट के जाली कागजात दिखा कर 11 लाख रुपये का लोन हासिल कर लिया। उसके बाद आरोपी ने बैंक की किस्ते वापिस नहीं दी। जब बैंक ने कागजात चेक करवाए तो वह जाली पाए गए। जिसके बाद आरोपी के साथ संपर्क किया गया तो आरोपी ने टाल मटोल शुरु कर दिया। कुछ समय बाद तो आरोपी ने साफ तौर पर पैसे देने से मना कर दिया। बैंक अधिकारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में जांच की तो आरोप सही पाए गए। जांच अधिकारी एएसआई हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी दंपति अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed