फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अपने घर में भी सुरक्षित नहीं लोग

अपने घर में भी सुरक्षित नहीं लोग

Fri, 24 Aug 2018 10:12 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
अपने घर में भी सुरक्षित नहीं लोग

विज्ञापन
घर की लॉबी में पैसे गिन रहे दिव्यांग से लूटे सवा दो लाख
अपने घर में भी सुरक्षित नहीं लोग
पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपी की तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। महानगर की सड़कों पर तो लोग किसी भी हाल में सुरक्षित नहीं है, लेकिन अब लोगों को अपने घर में भी सुरक्षा की चिंता बन गई है। लोग अपने घरों में बैठ पैसे भी नहीं गिन पा रहे है। डुगरी इलाके में लुटेरों ने एक दिव्यांग व्यक्ति को घर के अंदर ही लूट लिया। वह अपनी घर की लाबी में पैसे गिन रहा था, लुटेरों ने डंडों से पीटा और 2.25 लाख ले फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना डुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में परचा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वारदात स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।

डुगरी फेस-1 के रहने वाले गुरदीप सिंह ने बताया कि गांव खेड़ी में उनका गौतम टीवी सेंटर के नाम से इलेक्ट्रानिक शोरूम है। वह एक पैर से दिव्यांग है। इसलिए शॉप पर उसका बेटा अमनप्रीत सिंह भी उसके साथ जाता है। गुरदीप सिंह का कहना है कि उसने किसी पार्टी को पैमेंट देनी थी। इसलिए वह घर के अंदर लाबी में पैसे गिन रहा था। रात करीब 8 बजे उसने बेटे को बाहर से कुछ खाने को लाने के लिए भेज दिया था। बेटे के जाने पर मेन गेट खुला ही हुआ था, वह पैसे गिन रहा था। इस बीच दो युवक अंदर आए उन्होेंने पैसे छीनने की कोशिश की, उसने एक युवक को पकड़ लिया। तभी दूसरे ने डंडा से उसके पैर पर पहले वार किया, फिर उसके सिर पर मारा। सिर पर डंडा लगने से वह बेसुध हो गया। इस बीच युवक उसके 2.25 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। अमनप्रीत सिंह ने बताया कि वह जब खाना लेकर घर पहुंचा तो उसके पिता नीचे गिरे हुए थे। उसने तुरंत आस पड़ोस को बुलाया और पिता गुरदीप सिंह को नजदीकी अस्पताल लेकर गए। हालांकि, अब उनकी हालत ठीक है। अमनप्रीत का कहना है कि आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। आरोपी किसी वाहन पर आए थे, यह पता नहीं, घर के अंदर तो आरोपी पैदल ही आए थे। उधर, थाना डुगरी के एएसआई सुखदेव सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास की फुटेज चैक की जाए रही है। अभी आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed