फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दिल्ली के नाइजीरियन से लाकर करता था हेरोइन सप्लाई

दिल्ली के नाइजीरियन से लाकर करता था हेरोइन सप्लाई

Fri, 13 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के नाइजीरियन से लाकर करता था हेरोइन सप्लाई
दिल्ली से नाइजीरियन से लाकर करता था हेरोइन सप्लाई
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से चालीस ग्राम हेरोइन बरामद
आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बाहरी राज्यों से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले एक तस्कर को थाना शिमलापुरी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बसंत पार्क के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चालीस ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने शहीद भगत सिंह नगर के रहने वाले लखविंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने बसंत पार्क के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नशा तस्करी का धंधा करता है। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चालीस ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी पिछले छह महीने से तस्करी का धंधा करता है। वह पहले कम मात्रा में ्हेरोइन की खेप लाता था। नशा तस्करी का धंधा चलने के बाद आरोपी ने भारी मात्रा में खेप लाकर सप्लाई शुरु कर दी। वह दिल्ली के एक नाइजीरियन से हेरोइन लाकर आगे सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगान में जुटी हुई है कि वह किस व्यक्ति से हेरोइन लाकर सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed