फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अकाली सरपंच ने दलित युवक को तेजधार हथियार से उतारा मौत के घाट

अकाली सरपंच ने दलित युवक को तेजधार हथियार से उतारा मौत के घाट

Sun, 14 Apr 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
अकाली सरपंच ने दलित युवक को तेजधार हथियार से उतारा मौत के घाट
सरपंच ने साथियों ने संग किया युवक का कत्ल
विज्ञापन

जातिसूचक शब्द बोलने का विरोध करने पर किया हमला, मां-बाप घायल
परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव वालों के साथ लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। जातिसूचक शब्द और गालियां देने का विरोध करने पर गांव रुमी में सरपंच कुलदीप सिंह, पंच गुरजीत सिंह मिंटू ने साथियों के साथ मिलकर अनुसूचित जाति के 22 वर्षीय नौजवान मनमिंदर सिंह को तेजधार हथियारों से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। बीच बचाव करने आए मनमिंदर के पिता जगविंदर सिंह और मांग जिंदर कौर को घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। घायल जगविंदर सिंह को सिविल अस्पताल जगरांव में भर्ती किया गया है।
थाना सदर जगरांव में घायल जगविंदर सिंह के बयान पर सरपंच कुलदीप सिंह, पंच गुरमीत सिंह मिंटू, यादविंदर सिंह, गुरजीत सिंह पुत्र यादविंदर सिंह एवं जंटी सिंह सहित अज्ञात के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों ककी गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव के लोगों ने जगरांव रायकोट हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस को तुरंत प्रभाव से रुट डायवर्ट करना पड़ा। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि चुनाव होने के बावजूद आरोपियों ने हथियार अपने पास रखे थे, पुलिस उन पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करे। घटना में मृतक की मां जिंदर कौर को भी चोटें आई हैं। समाचार लिए जाने तक धरना जारी था और मांग थी कि आरोपी मिंटू को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट लगाया जाए। भीड़ ने मिंटू के घर को आग लगाने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जगविंदर सिंह ने बताया शनिवार शाम उनके घर के पास मकान बना रहे फौजी नगाइया सिंह से आरोपियों की रास्ते में पड़े सामान को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे बौखलाए आरोपियों ने अपने साथियों को बुला लिया। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग जमा होेने लगे। आरोपी नगाइया सिंह उसके भाई पप्पी सिंह मोहल्लावासियों को जाति सूचक शब्द देने लगे। मनमिंदर सिंह ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहने से मना किया तो आरोपी उस पर टूट पड़े। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवा दिया। रात दस बजे के करीब आरोपियों ने मनमिंदर सिंह के घर के बाहर हवा में फायरिंग की और दरवाजे तोड़कर अंदर घुस गए। आरोपियों के पास बंदूक, रिवाल्वर के अलावा तेजधार हथियार व डंडे थे। घर में घुस कर आरोपियों ने मनमिंदर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बीच बचाव कने आए पिता जगविंदर सिंह एंव मां जिंदर कौर को भी तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। लोगों को जमा होता देख आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गंभीर घायल मनमिंदर को अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते है थाना सदर प्रभारी
थाना सदर के प्रभारी किककर सिंह ने बताया कि रिकार्ड के मुताबिक आरोपियों के पास जो भी लाइसेंसी हथियार है वह आचार संहिता लागू होने के बाद जमा करवाए जा चुके है। आरोपी सरपंच कुलदीप सिंह, यादविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, जंटा सिंह को गिरफ्तार कल लिया गया है। आरोपी गुरमीत सिंह के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है। वह कुछ समय पहले ही जमानत पर बाहर आया है। कुछ दिन पहले भी आरोपियों की मनमिंदर सिंह के साथ जातिसूचक शब्द बोलने को लेकर कहासुनी हुई थी। लोगों ने बीच बचाव करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed