{"_id":"5c7172cdbdec22736b5eafaa","slug":"191550938829-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव को डीसी दफ्तर के बाहर रख पीड़ित परिवार ने दिया धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव को डीसी दफ्तर के बाहर रख पीड़ित परिवार ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के शव को डीसी दफ्तर के बाहर रख लगाया धरना
एक ग्रामीण पर समझौता करने के लिए दबाव बनाने और थाना प्रभारी पर थप्पड़ मारने का आरोप
एडीसीपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, छेड़छाड़ से परेशान युवती ने शुक्रवार को कर लिया था सुसाइड
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दो भाइयों की छेड़छाड़ से परेशान युवती के जान देने के मामले में पीड़ित परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शनिवार को भारत नगर चौक पर धरना देने का एलान कर दिया। पीड़ित परिवार का कहना था कि गांव का एक व्यक्ति उन्हें धमकाकर समझौता करने का दबाव बना रहा है। शनिवार को जैसे ही परिजन शव लेकर भारत नगर चौक की तरफ बढ़े तो रास्ते में थाना ढेहलों प्रभारी प्रेम सिंह उनसे उलझ गए। आरोप है कि उन्होंने शव के साथ चल रहे एक व्यक्ति को थप्पड़ मारा और शव को छीनने का प्रयास भी किया। इसके बाद भड़के लोगों ने शव को डीसी दफ्तर के बाहर रखकर अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे बाद एडीसीपी जसकिरत सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना उठवाया।
यह था मामला
23 साल की युवती आठ साल से गांव के ही बिकर सिंह के घर पर काम करने जाती थी। 20 फरवरी को पीड़िता काम से लौट रही थी तो रास्ते में गांव के जगदीप और उसके भाई जगजीत ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। उसका हाथ पकड़ कर आरोपी जबरदस्ती करने लगे थे कि युवती उनसे बच कर गांव के एक घर में चली गई। पीड़िता का शोर सुनकर ग्रामीण वहां आ गए और दोनों आरोपियों की पिटाई की। पीड़िता आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देना चाहती थी, लेकिन कुछ दिन पहले उसके भाई की मौत हुई थी, जिस कारण उसकी मां ने उसे रुकने के लिए कह दिया। बेइज्जती महसूस करते हुए युवती दो दिन तक घर से ही नहीं निकली और शुक्रवार सुबह घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिवार का कहना था कि आरोपी बिकर सिंह उन पर समझौता करने के लिए धमका रहा है। इसलिए उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।