फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ब्लूटूथ डिवाइस लगा जींद निवासी युवक कर रहा था नकल, क़ाबू

ब्लूटूथ डिवाइस लगा जींद निवासी युवक कर रहा था नकल, क़ाबू

Sat, 16 Feb 2019 10:31 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
ब्लूटूथ डिवाइस लगा जींद निवासी युवक कर रहा था नकल, क़ाबू
कांस्टेबल परीक्षा में ब्लूटूथ लगाकर नकल करता युवक काबू
विज्ञापन

सेंटर सुपरवाइजर की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत परचा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हाईटेक तरीके से कांस्टेबल परीक्षा में नकल कर रहे जींद (हरियाणा) निवासी एक युवक को सेंटर सुपरवाइजर ने काबू किया है। सुपरवाइजर की लिखित शिकायत के आधार पर थाना मोती नगर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट 2000 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन युवक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है।

लुधियाना निवासी अंकुज भारती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्प्रींग डेल स्कूल में 14 फरवरी को एसएससीजीडी कांस्टेबल परीक्षा रखी गई थी। यह परीक्षा शाम 4 बजे से लेकर 5 बजकर 30 बजे तक होनी थी। इसमें जगजीत सिंह की बतौर सेंटर सुपरवाइजर ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा के दौरान उनकी नजर एक युवक पर पड़ी, जोकि धीमे स्वर में बोल रहा था। शक होने पर उन्होंने युवक की जांच की तो उसके कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगा हुआ था। जिसे चेक किया गया तो पता चला कि सेंटर के बाहर से कोई अज्ञात व्यक्ति उसे पेपर के सभी उत्तर बता रहा था। उन्होंने युवक का पेपर लेकर ब्लूटूथ डिवाइस को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अंकुज भारती की शिकायत पर दुर्जनपुर जींद (नरवाना) निवासी संजय कुमार पुत्र ईश्वर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed