फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बातों में उलझा कर बदला एटीएम, निकाले दस हजार

बातों में उलझा कर बदला एटीएम, निकाले दस हजार

Sun, 23 Dec 2018 09:39 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 23 Dec 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
बातों में उलझा कर बदला एटीएम, निकाले दस हजार
समराला चौक के पास स्थित एटीएम से पैसे निकलवाने आया था पीड़ित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। युवक को बातों में लगाकर नौसरबाज गिरोह के एक सदस्य ने समराला चौक के पास स्थित एसबीआई बैंक के बाहर एटीएम बदल लिया। जब व्यक्ति चला गया तो उसके जाने के बाद आरोपी ने दो बार पांच-पांच हजार रुपये निकाल लिए। जब तक पीड़ित व्यक्ति एटीएम के पास पहुंचा आरोपी वहां से जा चुका था। उसने तुरंत इसकी जानकारी थाना डिवीजन सात की पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में थाना डिवीजन सात की पुलिस ने बाबा नामदेव कालोनी निवासी दयाशंकर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दया शंकर की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक 19 दिसंबर की शाम को वह समराला चौक के पास स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। एटीएम के बाहर ही एक व्यक्ति उसे मिला जिसने उसे बातों में लगा लिया। इसी दौरान आरोपी ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया लेकिन उसे पता नहीं चला। जब वह एटीएम से चला गया तो पीछे से उसके मोबाइल पर दो बार पांच-पांच हजार रुपये निकाले जाने का संदेश आया तो पता चला कि उनके खाते से दस हजार रुपये निकल चुके हैं। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed