{"_id":"5b71baae42c79272ee10bd98","slug":"191534180014-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रिंसीपल को बिना बताए होस्टल से दो छात्राओं को बाहर भेजने के आरोप में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल प्रिंसीपल को बिना बताए होस्टल से दो छात्राओं को बाहर भेजने के आरोप में
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉस्टल वार्डन और कुक को नौकरी से निकाला
प्रिंसिपल को बिना बताए हॉस्टल से दो छात्राओं को बाहर भेजा था
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। गांव मंडी कलां स्थित सरकारी स्कूल की दो छात्राओं को प्रिंसिपल को बिना बताए होस्टल से बाहर भेजने के आरोप में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ने हॉस्टल की वार्डन अमनदीप कौर और कुक परमजीत कौर को नौकरी से निकाल दिया। वहीं पूरे मामले की जांच बठिंडा शिक्षा विभाग के अधिकारी डिप्टी डीओ भूपिंदर कौर कर रहे हैं। इसके अलावा गांव के कुछ लोगों ने होस्टल की कुक पर स्कूल की छात्राओं को होस्टल से बाहर अज्ञात लोगों के साथ भेजने तक के आरोप लगाए। इन आरोपों को जांच अधिकारी डिप्टी डीओ ने बेबुनियाद बताया और कहा कि गांव के कुछ लोग हॉस्टल को बदनाम करने के लिए ऐसे झूठे आरोप लगा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मंडी कलां के सरकारी स्कूल में एक हास्टल है। जहां पर करीब सौ लड़कियां रहती हैं और इस होस्टल में वार्डन के तौर पर अमनदीप कौर और कुक के तौर पर परमजीत कौर को नियुक्त किया गया था। दस अगस्त 2018 को स्कूल में पढ़ने वाली दसवीं कक्षा की दो छात्राएं हॉस्टल वार्डन को बताकर किसी के साथ पटियाला चली गई। इस बारे में वार्डन ने प्रिंसिपल तक को नहीं बताया। जब छात्राएं अगले दिन तक वापस न आई तो गांव के ही कुछ लोगों ने शोर मचा दिया। सोमवार को गांव के कुछ लोगों ने इसी मामले को लेकर स्कूल के आगे धरना लगाकर आरोप लगाया कि कुक परमजीत कौर हॉस्टल की छात्राओं को अपने पति के जरिए हॉस्टल से बाहर भेजती है। मामला सामने आते ही डिप्टी डीओ भूपिंदर कौर मौके पर पहुंची और दो छात्राओं एवं उनके परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके अलावा महिला जांच अधिकारी ने स्कूूल स्टाफ और प्रिंसिपल के भी बयान दर्ज किए।
डिप्टी डीओ भूपिंदर कौर ने बताया कि जो दो छात्राएं हॉस्टल से बाहर गई थी, उन्हें उनके परिजनों ने मंजूरी दी थी और वह अपनी सहमति से ही किसी के साथ पटियाला गई थी। हॉस्टल की कुक पर छात्राओं को बाहर भेजने के जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह झूठे हैं। महिला जांच अधिकारी ने कहा कि वार्डन अमनदीप कौर और कुक परमजीत कौर ने अपनी ड्यूटी में कोताही की है क्योंकि दस अगस्त को जब दोनों छात्राएं हॉस्टल से बाहर गई थी तो उस बारे में प्रिंसिपल को कोई जानकारी नहीं दी गई। जांच के दौरान वार्डन और कुक की गलती पाई है जिसके चलते स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ने तुरंत प्रभाव से प्रस्ताव पास कर दोनों को नौकरी से निकाल दिया है। अभी मामले की गहराई से जांच की जा रही है और अगली जांच के दौरान स्कूल या हॉस्टल स्टाफ का कोई अन्य सदस्य गलत पाया गया तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
वहीं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जगजीत सिंह ने आरोप लगाया कि एक लड़की को कुक के घर से बरामद किया है। हालांकि डिप्टी डीओ ने इससे इंकार किया है।