{"_id":"5ab7d7114f1c1bbe758b7714","slug":"191521997585-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री मालिक ने खुद को गोली मार कर की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री मालिक ने खुद को गोली मार कर की खुदकुशी
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्टरी मालिक ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
थाना कोटफत्ता पुलिस ने जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
शहर में खुदकुशी करने का सिलसिला लगातार जारी है। ग्रोथ सेंटर में रविवार को फैक्टरी चलाने वाले तरसेम चंद ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची थाना कोटफत्ता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने खुदकुशी के लिए उपयोग की गई रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया है।
थाना कोटफत्ता प्रभारी इंस्पेक्टर राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि तरसेम चंद के परिजनों के अनुसार तरसेम रोजाना की तरह रविवार को भी अपनी फैक्ट्री आए थे। वहीं 11 बजे के करीब पुलिस और उनके परिजनों को सूचना मिली कि तरसेम ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे कृष्ण कुमार के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस ने मृतक की लाइसेंसी 32 बोर का रिवाल्वर भी अपने कब्जे में ले ली है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में अभी तक फैक्टरी मालिक के खुदकुशी करने संबंधी कारणों का पता नही चला है, लेकिन पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही खुदकुशी करने कारणों की अस्लीयत सामने आएगी।