{"_id":"5cacd1d8bdec2214411993c9","slug":"181554829784-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव अजौली में चोरी की वारदात को अंजाम दे चोर हुए फुर्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव अजौली में चोरी की वारदात को अंजाम दे चोर हुए फुर्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8 तोले सोने के जेवरात व 20 हजार की नगदी ले गए चोर
गांव अजौली में चोरी की वारदात को अंजाम दे चोर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। गत रात उपमंडल के गांव अजौली के भाग सिंह पुत्र बतन सिंह के घर को चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। मालिक भाग सिंह ने बताया कि मंगलवार को रात करीब 10:30 बजे घर के एक कमरे में सोने से पहले कमरों के आगे बने बरामदे में लगे कैंची गेट को ताला लगा दिया था। जब सुबह वह उठे तो उन्होंने देखा कि कैंची गेट के अंदर ताला टूटा था और दूसरे कमरे में रखी पेटी का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। पेटी में से रखा एक छोटा ट्रंक गायब था, जिसमें सोने के जेवरात व नकदी पड़ी हुई थी। उन्होंने बताया कि इस ट्रंक में करीब 8 तोले सोने के गहने, करीब 20 हजार की नकदी के अलावा एलआईसी पॉलिसी, समेत कई अन्य कीमती कागजात भी थे। ट्रंक घर से कुछ ही दूरी पर खाली मिला। वारदात की जानकारी उन्होंने और गांव के सरपंच ने फोन पर नंगल पुलिस को शिकायत दी। एसआई दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस जल्दी ही इस मामले को सुलझा लेगी। डीएसपी जीपी सिंह से इलाके में हो रही चोरी, छीनाझपटी, लूटमार की वारदात संबंधी बात की गई तो उन्होंने बताया कि अजौली में हुई चोरी के बारे में जैसे ही उन्हें सूचना मिली थी तो उन्होंने पुलिस की टीम को मौके की स्थिति का जायजा लेने के लिए भेज दिया था। जल्दी ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।