{"_id":"5c3cb8b0bdec227395216455","slug":"181547483312-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश के चलते गांव कुतबेवाल दो पक्षों में चले ईंट पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश के चलते गांव कुतबेवाल दो पक्षों में चले ईंट पत्थर
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में गांव कुतबेवाल दो पक्षों में चले ईंट पत्थर
काफी समय तक होती रही पूर्व सरपंच के घर के पास पत्थरबाजी
मौजूदा कांग्रेस सरपंच का कहना झगड़ा उनका नहीं बल्कि किसी ओर का
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चुनावी रंजिश के चलते गांव कुतबेवाल में सोमवार की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी की। एक पक्ष ने पूर्व सरपंच के घर के पास काफी समय तक पत्थरबाजी की। पत्थरबाजी करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। सूचना के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से माहौल शांत किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव कुतबेवाल के पूर्व सरपंच सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। चुनाव के दौरान मौजूदा सरपंच के साथियों के साथ उनकी कहासुनी हुई थी। मगर लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवा दिया था। उनके चुनाव जीतने के बाद वह ओर भी ज्यादा धमकियां देने लगे। रविवार की सुबह लोहड़ी पर्व पर भी गांव के कुछ लोगों ने डीजे लगा रखा था और शराब पीने के बाद उन्हें ललकारे मार रहे थे। शराब पीने के बाद वह घर के बाहर भी काफी समय तक उनका नाम लेकर ललकारे मारते रहे, लेकिन उन्होंने काफी समय तक खुद को रोके रखा। सोमवार की सुबह वह परिवार के साथ बैठ बातें करने के दौरान खाना खा रहे थे। इसी दौरान दो दर्जन के करीब युवकों ने घर के बाहर गेट पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। जब वह बाहर गए तो हथियारों से लैस युवा लगातार पत्थरबाजी कर रहे थे। इस मामले में उनके पिता सीता राम और मामी सुरजीत कौर भी घायल हो गई। सुरिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि उनके घर पत्थर मारने वाले कांग्रेसी सरपंच मंदीप सिंह के साथी हैं। मंदीप सिंह की शह पर ही वह लोग उन्हें लगातार धमकियां दे रहे है। उधर गांव के सरपंच मंदीप सिंह ने बताया कि पूर्व सरपंच सुरिंदर सिंह का झगड़ा गांव के कुछ युवाओं से है। उनका तो न तो झगड़े से और न ही झगड़ा करने वालों से कुछ लेना देना है। वह गांव के सरपंच है तो हर कोई व्यक्ति उनको साथ लेकर चलता है। पूर्व सरपंच राजनीतिक रंजिश के चलते उनका नाम बदनाम कर रहे है और उन्हें इस मामले में घसीट रहे है। थाना सलेम टाबरी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।