फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   6 दिन से लापता बाबा अजैब सिंह इनोवा कार गुरुद्वारा नानकसर

6 दिन से लापता बाबा अजैब सिंह इनोवा कार गुरुद्वारा नानकसर

Sun, 09 Dec 2018 10:37 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
6 दिन से लापता बाबा अजैब सिंह इनोवा कार गुरुद्वारा नानकसर
लापता बाबा अजैब सिंह का सुराग नहीं
विज्ञापन

गुरुद्वारा नानकसर साहिब से उनकी इनोवा कार बरामद
4 दिसंबर को इंडिका सवार 5 युवा ले गए थे अपने साथ
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा। गांव रतना स्थित एतिहासिक गुरुद्वार ाटाहलीआणा साहिब के लापता मुख्य सेवादार अजैब सिंह की इनोवा गाड़ी जगराओं के प्रसिद्ध गुरुद्वारा नानकसर से बरामद हो गई है। इनोवा गुरुद्वारा साहिब के चाय लंगर हाल के साथ लावारिस हालत में खड़ी थी। गाड़ी की तलाशी में पुलिस टीम को कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने आसपास से लोगों से पूछताछ की। सेवादार अजैब सिंह को किसी ने नहीं देखा। पुलिस ने अब फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया है, ताकी गाड़ी से कोई सुराग मिल सके।
सेवादार अजैब सिंह के ड्राइवर हरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि बती 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर इंडिका कार में पांच पगड़ीधारी युवक आए और उन्होंने बाबा को बरनाला जाने के लिए कहा। बाबा अजैब सिंह ने इनोवा कार की चाबी एक युवक को देने के आदेश दिए। उसने चाबी उसे दे दी। बाबा इनोवा गाड़ी में बैठ गए। एक युवक उनके साथ बैठ गया, अन्य चार युवक इंडिका कार में सवार में होकर उनके साथ निकल गए। उसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। जब भी बाबा के फोन पर कॉल की गई, कोई व्यक्ति यह बोलता कि वह बीमार हैं, कभी उनका गला खराब कहकार बात नहीं करवाई गई। उसके बाद उनका फोन भी बंद हो गया। इससे पहले भी बाबा कई बार एक या दो दिन के लिए बाहर चले जाते थे। इसलिए तुरंत पुलिस को सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जगराओं हरंजिंदर सिंह ने बताया शनिवार शाम को थाना जोधा पुलिस के पास बाबा अजैब सिंह के लापता होने की सूचना दी गई है। पुलिस ने सूचना के आधार पर 5 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रविवार की सुबह बाबा की इनोवा कार जगराओं स्थित गुरुद्वारा नानकसर से बरामद हो गई है। पुलिस गुरुद्वारा साहिब के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाल रही है। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। उम्मीद है कि जल्द की आरोपियों का सुराग मिल जाएगा। सुराग मिलते ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed