{"_id":"5b8ac74142c79246594310c8","slug":"181535821633-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौंक पूरा करने के लिए चचेरे भाई से ले आया पिस्तौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौंक पूरा करने के लिए चचेरे भाई से ले आया पिस्तौल
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौक पूरा करने के लिए चचेरे भाई से ले आया पिस्तौल
-नार्कोटिक्स विभाग ने देसी पिस्तौल और 32 बोर के दो कारतूस किए बरामद
आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए एक व्यक्ति उत्तरप्रदेश में रहने वाले अपने चचेरे भाई से देसी पिस्तौल ले आया। आरोपी ने उसी से दो कारतूस भी लिए और लुधियाना अपने घर आ गया। आरोपी उस समय पुलिस के हत्थे चढ़ गया जब एंटी नार्कोटिक्स विभाग की पुलिस शेरपुर मार्केट में गश्त कर रही थी। पुलिस ने सूचना के बाद आरोपी को रोका और उसे गिरफ्तार कर 32 बोर का देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए। थाना मोती नगर में चौधरी कालोनी के रहने वाले जसप्रीत चौधरी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
जांच अधिकारी एएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी शेरपुर इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ने अपने पास नाजायज पिस्तौल रखा हुआ है। अगर आरोपी को इस समय काबू किया जाए तो आरोपी के कब्जे से पिस्तौल बरामद हो सकता है। पुलिस ने आरोपी को इलाके में ही गिरफ्तार कर तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका चचेरा भाई यूपी में रहता है। वह अपने चचेरे भाई के पास कुछ दिन रहने के लिए गया था वह उसी से ही देसी पिस्तौल लेकर आया था। वह अपना शौक पूरा करने के लिए उससे पिस्तौल लाया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।