{"_id":"5b799c0942c792466578b3a9","slug":"181534696457-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और दो बच्चों की हत्या करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला और दो बच्चों की हत्या करने वाला गिरफ्तार
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन और उसके बेटा-बेटी की हत्या करने वाला ममेरा भाई गिरफ्तार
संगरूर की धर्मशाला में से पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गुरु अर्जुन देव नगर स्थित किशोर नगर में तीन अगस्त की दोपहर महिला और उसके दोहता दोहती को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी ममेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार सुबह संगरूर की एक धर्मशाला से गिरफ्तार किया है। तीन दिन से वह उसी धर्मशाला में रह रहा था। वह छिपकर बसों में सफर कर रहा था, ताकि पुलिस के हाथ न आ सके। कुछ दिन पहले ही उसने ममेरी बहन गुरविंदर कौर के पति दविंदर को फोन कर धमकियां दी थी। जिसके बाद से पुलिस जांच के बाद उस तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी राजविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि राजविंदर के पिता हरचरण नगर और गुरु अर्जुन देव नगर इलाके में रहते थे। वह काम धंधे के साथ साथ ग्रंथी भी थे। मकान बेचने के बाद सब अलग अलग रहने लगे। दुकानों पर सेल्समैन का काम करने वाला आरोपी राजविंदर सिंह काफी समय अपनी बहन गुरविंदर कौर के पास रहा। हालांकि बाद में उसी की उसने हत्या कर दी। वह वहीं पर खाना खाता और सोने के लिए अपने किराए के मकान में चला जाता था। वह पारिवारिक बातों को लेकर अपने जीजा दविंदर सिंह के साथ रंजिश रखता था, लेकिन इस बारे में किसी से बात नहीं करता था। तीन अगस्त को दोपहर उसे पता चला कि उसका जीजा और बहन घर में अकेले हैं तो वह उनकी हत्या करने के लिए उनके घर आया। उसके घर पहुंचने से पहले ही जीजा दविंदर सिंह किसी काम से बाहर चला गया। घर पर ममेरी बहन के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को ऊपर से नीचे ले आया। इसके बाद वह जीजा की हत्या करने के लिए उसका इंतजार करने लगा। लेकिन तभी दोनों बच्चे ने स्कूल से आए तो कमरे में खून देखकर डर गए। आरोपी को लगा कि बच्चे उसकी पोल खोल देंगे इसलिए उसने उसने दोनों बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। इसके बाद उसने अपने जीजा को फोन कर धमकी दी तो पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।