{"_id":"5a88613b4f1c1bd34b8b92ea","slug":"181518887227-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़े भट्टे से मिली लाश, कुतों ने नोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद पड़े भट्टे से मिली लाश, कुतों ने नोचा
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद भट्टे से मिली लाश, कुत्तों ने नोचा
फतेहगढ़ साहिब। गांव नलीनी में बंद पड़े ईंट भट्ठे से अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। लाश को कई जगहों से कुत्तों ने नोच-नोच कर खा लिया था। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अल्का मीना व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
एसपी (डी) हरपाल सिंह ने बताया कि मामला कत्ल का लगता है और पुलिस मामले की बारीकी के साथ जांच कर रही है। मृतक व्यक्ति करीब 30-35 वर्ष का लगता है और उसने काले रंग की पैंट और भगवा रंग की कमीज पहनी हुई है। भट्ठा मालिक बलविंदर सिंह के अनुसार यह भट्टा पिछले करीब 4 वर्ष से बंद पड़ा है। शनिवार की सुबह वह खेतों में आया तो देखा कि भट्ठे पर कुछ कुत्ते कपड़े को खींच रहे थे। इस पर उसने अपने नौकरों के साथ आकर देखा तो वहां लाश पड़ी थी। इसकी सूचना तुरंत थाना मूलेपुर को दी गई।