फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जल्द पैसा कमाने के चक्कर में शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा

जल्द पैसा कमाने के चक्कर में शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा

Tue, 16 Jan 2018 10:09 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
जल्द पैसा कमाने के चक्कर में शुरु कर दिया नशा तस्करी का धंधा
अमीर बनने के लिए बन गया नशा तस्कर
विज्ञापन

एक साल पहले दुबई से वापस आ करने लगा हेरोइन की तस्करी
दिल्ली के रहने वाले नाइजीरियन से लाकर करता था सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
दुबई में नौकरी कर पैसा नहीं कमा सका तो भारत लौट कर जल्द अमीर बनने के चक्कर में एक युवक ने नशा तस्करी शुरू कर दी। एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने आरोपी को सिविल अस्पताल के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने 90 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में हर कृष्ण नगर निवासी अमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

जांच अधिकारी एएसआई जसपाल सिंह ने बताया पुलिस ने सिविल अस्पताल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। आरोपी वहां से गुजर रहा था। पुलिस को देख आरोपी घबरा गया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी करीब एक साल पहले दुबई से लौटा है। वहां पर भी वह नौकरी करता था, लेकिन पैसा नहीं कमा सका। एक साल पहले दुबई से लौट कर उसने हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी दिल्ली एक नाइजीरियन से हेरोइन लाकर पंजाब के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह किस व्यक्ति से हेरोइन लाकर आगे किन लोगों को सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed