फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शराबी हालत में किया था दोस्त का ईंट से कत्ल

शराबी हालत में किया था दोस्त का ईंट से कत्ल

Mon, 11 Dec 2017 10:09 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
शराबी हालत में किया था दोस्त का ईंट से कत्ल
नशे में धुत्त दोस्त ने ईंट मारकर ली थी युवक की जान
विज्ञापन

दो दिसंबर को गन्ने के खेत में मिला था अज्ञात युवक का शव
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मृतक की पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
बसी पठाना/फतेहगढ़ साहिब
जिला पुलिस ने दो दिसंबर को गांव मुल्लांपुर में गन्ने के खेत से मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझा ली है। युवक के नशे में धुत पड़ोसी ने ईंट से हमलाकर उसकी जान ले ली थी। पुलिस ने हत्यारोपी को काबू कर लिया है। मृतक की पहचान चरनजीत सिंह उर्फ चन्नी थाना खमाणों के तौर पर हुई।

एसएसपी अलका मीना ने बताया कि आरोपी सुरिंदरपाल सिंह उर्फ बब्बू ने माना है कि वह और चरनजीत 1 दिसंबर को काम की तलाश में चुन्नी, लांडरा साइड अपनी बाइक पर गए थे। वहां दोनों ने मिलकर दिन में शराब पी। शाम को मोरिंडा चुन्नी रोड पर पड़ते मुल्लांपुर गांव स्थित शराब के ठेके पर उन्होंने फिर शराब पी। इस दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। बात गाली गलौच तक पहुंच गई। आरोपी सुरिंदरपाल चरनजीत सिंह को शराबी हालत में सतिंदर सिंह की मोटर पर ले गया। वहां उसने ईंट से चरनजीत सिंह के मुंह और सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। शव को घसीटकर वह अवतार सिंह की मोटर के साथ लगते गन्ने के खेत में ले गया और उसके कपड़े उतारकर फेंक दिया। आरोपी कपड़े, हत्या में इस्तेमाल ईंट और चरनजीत का मोबाइल भी अपने साथ ले गया था। मोबाइल की बैटरी और ढक्कन उसने साथ के खेतों में फेंक दिया था जो कि सर्च के दौरान बरामद कर लिए गए। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:11जीबीजीपी06: एसएसपी अल्का मीना प्रैस कांफ्रेंस दौरान अंधे कत्ल बारे जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed