{"_id":"5a1d90704f1c1b4c528b6490","slug":"181511886960-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार लुटेरे पिता पुत्र से एक लाख छीन कर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार लुटेरे पिता पुत्र से एक लाख छीन कर फरार
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवारों ने पिता-पुत्र से एक लाख लूटे
मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)। गांव रूड़का कलां निवासी पिता-पुत्र से कार सवार तीन लुटेरे एक लाख रुपये छीन कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही दाखा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित तनणप्रीत सिंह पुत्र दरबारा सिंह निवासी खंडूर ने कहा कि उसके पिता दरबारा सिंह यस बैंक में गनमैन की नौकरी करते हैं। मंगलवार दोपहर वह अपने पिता के साथ मुल्लांपुर स्थित एचडीएफसी बैंक से दो लाख रुपये निकलवाने गया। बैंक से सौ रुपये के दस पैकेट एवं पचास नोट दो हजार के मिले। पिता ने दो हजार के नोट जेब में डाल लिए और सौ के पैकेट लिफाफे में डाल कर हाथ में पकड़ लिए। दोनों मोटरसाइकिल पर गांव जा रहे थे कि रूड़का कलां के नजदीक इंडिका कार सवार तीन युवक आए और मोटरसाइकिल के आगे कार रोक दी। दो युवक बाहर निकले। उन्होंने पिस्तौल के बल पर पिता से एक लाख रुपये वाला लिफाफा लूट लिया। डीएसपी जसविंदर सिंह बराड़ का बताया जांच की जा रही है और शीघ्र ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।