फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   लिफ्ट मांग कर सुनसान जगह पर ले जा साथी के साथ मिल करती थी लूट

लिफ्ट मांग कर सुनसान जगह पर ले जा साथी के साथ मिल करती थी लूट

Sat, 11 May 2019 10:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट मांग कर सुनसान जगह पर ले जा साथी के साथ मिल करती थी लूट
लिफ्ट मांग कर सुनसान जगह पर ले जा साथी के साथ मिल करती थी लूट
विज्ञापन

महिला और उसके साथी से आठ मोबाइल और 8100 रुपये बरामद
पति के साथ कुछ समय पहले हो चुका है तलाक, दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। तपती गर्मी में राहगीरों से लिफ्ट मांग कर उन्हें आगे तक छोड़ने का झांसा दे एक महिला अपने साथी के साथ मिल राहगीरों से लूटपाट करती थी। थाना शिमलापुरी पुलिस ने मठाड़ू चौक के पास नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी सोनिया और उसके साथी बरोटा रोड निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

जांच अधिकारी एएसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने मठाड़ू चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे हैं और राहगीरों से लूटपाट करते हैं। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दोनों आरोपियों को रोक कर उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला सोनिया का अपने पति से कुछ समय पहले तलाक हो चुका है। उसकी मुलाकात आरोपी मनी से हुई। दोनों ने इकट्ठे लूटपाट करने की प्लानिंग बनाई। आरोपी महिला सोनिया एक ऐसी जगह पर खड़ी हो जाती थी, जहां कोई रिक्शा या फिर ऑटो आता जाता नहीं था। वह किसी दोपहिया वाहन चालक से लिफ्ट मांग लेती थी। वह उसे बहाने से सुनसान जगह पर ले जाती थी और वहां से पहले ही आरोपी मनी खड़ा होता था। दोनों आरोपी हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट कर फरार हो जाते थे। आरोपी महिला वारदात को अंजाम देने के लिए अपने भाई की एक्टिवा इस्तेमाल करती थी जो पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed