फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष व साथी पर चलाई गोलिया, हालत गंभीर

ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष व साथी पर चलाई गोलिया, हालत गंभीर

Mon, 15 Apr 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष व साथी पर चलाई गोलिया, हालत गंभीर
ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष और साथी को मारी गोली
विज्ञापन

गेहूं की लोडिंग-अनलोडिंग के टेंडरों को लेकर चल रहा था विवाद
गुस्साए ट्रक आपरेटरों ने लुधियाना-दिल्ली मुख्य मार्ग जाम किया
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। गेहूं की लोडिंग-अनलोडिंग के टेंडर को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष और उसके एक साथी को गोलियां मारकर गंभीर घायल कर दिया। पूर्व अध्यक्ष को गंभीर हालत में लुधियाना के डीएमसी और उसके साथी को पटियाला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इसके बाद गुस्साए ट्रक आपरेटरों ने लुधियाना-दिल्ली मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
ट्रक आपरेटरों के जिलाध्यक्ष विपन शर्मा ने बताया कि चालू सीजन के लिए गुस्साए ट्रक आपरेटरों ने लुधियाना-दिल्ली मुख्य मार्ग पर की लोडिंग-अनलोडिंग के टेंडर अलाटमेंट करने की प्रक्रिया चल रही है। ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रणदीप सिंह मिंटू ने भी टेंडर डाले थे। टेंडरों के खुलने की प्रक्रिया चल रही थी। इस पर रणदीप मिंटू सोमवार सुबह अपने गांव बड़रुखां से ट्रक यूनियन आ रहा था। ट्रक यूनियन से कुछ दूरी पर फोकल प्लाइंट के समीप सुनाम की तरफ से एक गाड़ी में सवार होकर आए कुछ व्यक्तियों ने रणदीप मिंटू और उनके साथियों को रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में बहस हो गई और कार सवार व्यक्तियों ने रणदीप मिंटू को गोली मार दी। बीच बचाव में आए उसके साथी करन सिंह निवासी सुंदर बस्ती संगरूर को भी गोली मार दी।
विज्ञापन

रणदीप मिंटू की गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसी लुधियाना लेजाया गया। करन सिंह को सिविल अस्पताल संगरूर ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला रेफर कर दिया। दोपहर तक हमलावरों की गिरफ्तारी न होने के रोष में ट्रक आपरेटरों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। उन्होंने कहा कियह टेंडर डालने का अधिकार ट्रक यूनियनों को ही है। राइस मिलर्स धक्केशाही करके खुद टेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं। यही वजह रही की विवाद बढ़ गया। साथ ही ऐलान किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 16 अप्रैल जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के सामने धरना लगाया जाएगा। टेंडर के कार्य को भी रोक दिया गया। मौके पर पहुंचे डीएसपी सतपाल शर्मा ने बताया फायरिंग में रणदीपमिंटू बड़रूखां और संगरूर की सुंदर बस्ती निवासी करन सिंह घायल हुए हैं। दोनों की हालत गंभीर है, जिस कारण उनके बयान नहीं लिए जा सके। पुलिस पार्टी रवाना कर दी गई है। बयान लेने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed