फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चोरों ने घर में चुराए सोना-चांदी के गहने, 70 हजार कैश

चोरों ने घर में चुराए सोना-चांदी के गहने, 70 हजार कैश

Sun, 14 Apr 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने घर में चुराए सोना-चांदी के गहने, 70 हजार कैश
सूने घर से गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन

भतीजी की शादी में शामिल होने गया था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद रेलवे रोड के नजदीक आदर्श नगर में शनिवार की रात चोरों ने सूने घर से सोने, चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। थाना सरहिंद पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में घर के मालिक पवन कमार ने बताया कि वह दो दिन से अपनी भतीजी की शादी में व्यस्त थे। रविवार सुबह करीब जब नौ बजे शादी से घर वापस आए तो देखा कि घर का गेट अंदर से बंद था। गेट खोलकर अंदर देखा तो घर का मुख्य दरवाजा भी अंदर से बंद था। घर में पूरा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे करीब साढ़े तीन तोले सोने, 10 तोले चांदी के गहने और करीब 70 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने यह भी बताया कि छत पर भी सामान बिखरा पड़ा था और मुख्य गेट के साथ लगी खिड़की भी टूटी थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सरहिंद पुलिस को दी। मौके पर सरहिंद थाने के एएसआई बलजीत सिंह पुलिस पार्टी समेत पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed